नूंह जिले के नहेदा गांव में दूल्हे को नोटों की माला पहनाने को लेकर झगड़ा हो गया। शादी में नोटों की माला को लेकर दो जीजा भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि दूल्हा अरमान की बारात से पहले उनके एक जीजा कम रुपये की माला लाया तो दूसरा ज्यादा रुपये की। बड़े जीजा नदीम ने उनको नोटों की माला पहनाई व छोटे जीजा बुल्लर ने छत पर खड़े होकर नोटों की गड्डीयां हवा में उड़ाई। इस बात को लेकर दोनों साडूओं के बीच कहासुनी हुई और झगड़ा हो गया। जिसके बाद में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।