जिले के रेवासन गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेवासन से कंवरसीका रोड तक करीब 20 से 25 अवैध दुकानों और निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।