आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा एवं उसके बाद कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी समाजों और बिरादरियों से सहयोग की अपील की है। उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेवात की पहचान सदियों पुराने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से रही है।