नोएडा के स्वयं 168 स्थित छपरौली बांगर में अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। जहां उन्होंने बताया कि यहां सालों पहले हुए दावे फेल हो गए। बारात घर सालों से वीरान पड़ा है, गांव में डाली गई सीवर लाइन और गैस पाइप लाइन आज तक नहीं शुरू हुई।