फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर और एओए में से जो भी जिम्मेदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, विकास चावला के परिजनों ने पुलिस से की मांग

Vijay Singh Pundir Updated Tue, 09 Jun 2026 08:24 PM IST

ग्रेनो वेस्ट स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से जान गंवाने वाले निजी कंपनी के कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक विकास चावला के भाई ने मांग की है कि घटना में बिल्डर और एओए में से जो भी जिम्मेदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मृतक के भाई दीपक चावला ने बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके बड़े भाई विकास चावला पिछले पांच वर्षों से अरिहंत अंबर सोसाइटी के फ्लैट अपने परिवार और माता-पिता के साथ किराये पर रहते थे। 6 जून को वह अपनी बाइक से सोसाइटी के बाहर घरेलू सामान लेने के लिए निकले थे। उनके घर से निकलने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद उनकी पत्नी को फोन पर सूचना मिली कि विकास का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि सोसाइटी की इमारत की उचित देखरेख नहीं की गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। एसएसआई राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें