बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को थार सवार चार युवकों ने एक बीटेक छात्र का अपहरण कर लिया। उन्होंने छात्र को बंधक बनाकर पीटा और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्र के दोस्त की सूचना पर पुलिस ने पीछा किया। शाम करीब छह बजे मिग्सन बिलासा के पास थार को रोककर छात्र श्रेयश सिंह को मुक्त कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।