फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा ईएसआईसी अस्पताल में हंगामा: मरीज रेफर न करने पर सफाई कर्मचारी लामबंद, कूड़ा कलेक्शन रोकने की चेतावनी

अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 03:16 PM IST

नोएडा सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मरीज को रेफर न करने पर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की पत्नी पिछले 4 महीने से अस्पताल में भर्ती है लेकिन उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अस्पताल प्रशासन से मरीज को निजी अस्पताल रेफर करने की मांग की जा रही है लेकिन मरीज को रेफर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारी एक साथ आकर अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में सफाई कर्मचारियों ने कचरा गाड़ियां खड़ी कर दी हैं और हड़ताल करने की चेतावनी दे रहे हैं। इनका कहना है कि यदि आज मरीज को रेफर नहीं किया गया तो फिर कल घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें