परिवहन विभाग का सर्वर सोमवार को ठप होने से कार्यालय में कामकाज ठप हो गया। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े आवेदन, लर्निंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स जमा करने और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से बड़ी संख्या में आवेदक कार्यालय पहुंचे लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उनके काम नहीं हो सके। कई लोग घंटों तक सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे।