नोेएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में शनिवार को चार दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम के प्रथम दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान, चांसलर डॉ. अतुल चौहान, चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान हजारों छात्रों को डिग्री प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरक संदेश दिए गए।