नोएडा में लगातार बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हवा के बीच सेक्टर-39 स्थित राजकीय कॉलेज में मास्क पहनने और सुबह कोहरे बीच न निकलने की अपील की गई है। जिसके बाद से अधिकतर छात्र कॉलेज में मास्क पहनकर आ रहे हैं। कॉलेज में छात्रों को प्रदूषण में पाये जाने वाले हानिकारक तत्वों की भी जानकारी दी जा रही है। राजकीय कॉलेज के प्राचार्य राजीव कुमार गुप्ता ने बताया, कि छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग से सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को सलाह दी गई कि वे सुबह और देर शाम जब प्रदूषण का स्तर अधिक होता है तब वह घर से बाहर निकलने से बचें। आंखों और उसके आसपास बार बार न छुएं अन्यथा तेज जलन जैसी समस्याएं आ सकती हैं। छात्रों को निर्देश दिया गया कि यदि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार का प्रदूषण फैलता देखें, तो तुरंत संबंधित विभाग को इसकी शिकायत करें।