फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र की शुरुआत: गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार से बच्चों की चहल-पहल से फिर गूंजेंगे स्कूल, तैयारियां पूरी

गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार से स्कूलों में फिर से रौनक लौटेगी। नए सत्र की शुरुआत को लेकर स्कूल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यालयों में कक्षाओं की साफ-सफाई कराई गई है और फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पहले दिन से बेहतर माहौल मिल सके। सेक्टर 12 राजकीय इंटर कॉलेज के मैदानों की भी विशेष सफाई कराई गई है। मैदानों में उगी घास की कटाई कर दी गई है, जिससे लंच ब्रेक के दौरान छात्र-छात्राएं आराम से बैठ सकें और गतिविधियों में भाग ले सकें। पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी जांच कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें