नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के 12वें दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। निर्णायक करो-या-मरो सप्ताह में खेले गए दोनों मैचों ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांच से भर दिया, बल्कि अंक तालिका की तस्वीर भी काफी हद तक बदल दी। पहले मुकाबले में संगम चैलेंजर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 37–32 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में यमुना योद्धाज ने गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर को 49-44 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया।