राज्यसभा सांसद सांसद बृजलाल नोएडा के सेक्टर-12 स्थित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हो रहा था, तब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने कांग्रेस से कहा था कि जब 90 प्रतिशत मुस्लिम अलग होना चाहते ही हैं तो हमें अपने हिंदू, सिख, ईसाई समेत नॉन मुस्लिमों को अपने देश में ही बुला लिया जाना चाहिए। मुस्लिमों को उनके देश में रहने दिया जाना चाहिए, लेकिन उस वक्त कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की बात को नहीं माना। उनका दावा है कि अगर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की बात मान ली होती तो शायद आज हम भारत को हिंदू राष्ट्र बना चुके होते। कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी, इसलिए पाकिस्तान में जो हिंदुओं की हालत है वह बेकार होती जा रही है। पहले पाकिस्तान में 24 प्रतिशत हिंदू थे, आज सिर्फ 1.5 प्रतिशत ही हैं।