मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान के प्रतिनिधि मंडल को ऑनलाइन संबोधित करने वाले हैं। सीएम का वर्चुअल कार्यक्रम यमुना सिटी के सेक्टर 10 में होगा और इसमें जापान के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे, जो जापन के प्रतिनिधि मंडल का प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करेंगे। इसके लिए सेक्टर-10 में सारी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।