फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आधार कार्ड बनवाने में होगी सुविधा, नोएडा में डाक विभाग लगाएगा शिविर

श्याम जी. Updated Thu, 27 Feb 2025 09:27 PM IST

नोएडा में आधार कार्ड बनवाने और डाकघर की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह से शहरभर में 50 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। यह पहल भारतीय डाक विभाग की ओर से की जा रही है, जिससे नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं और डाकघर की बचत योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकें। सेक्टर-16 स्थित डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि अगले एक सप्ताह बाद से ही डाकघर जिले भर में शिविर का आयोजन करेगा। इन विशेष शिविरों में नागरिकों को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने और सभी नागरिकों को आधार अपडेट करने, बायोमेट्रिक सुधार करने की सुविधा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें