ग्रेटर नोएडा में हड़ताल पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जिम्स प्रशासन की ओर से उन पर लगातार काम पर लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि यदि काम पर नहीं लौटेंगे और धरने पर बैठोगे तो तुम्हारी जगह नई भर्ती कर ली जाएगी। कर्मचारियों पर लाठी चार्ज करने का डर बनाया जा रहा है।