ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है। रविवार की शाम सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक को श्रद्धांजलि दी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मार्च सोसाइटी के मुख्य द्वार से शुरू हुआ। जहां लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा।