फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रातों रात सेक्टरों में खड़े हो रहे मोबाइल टॉवर का विरोध बढ़ा, RWA ने जताई आपत्ति

सेक्टरों में रातों रात घनी आबादी के बीच स्थापित किए जा रहे मोबाइल टॉवरों ने सेक्टरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सेक्टर 53 में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि स्थापित कि गए मोबाइल टॉवर को लेकर आरडब्ल्यूए ने आपत्ति जताते हुए बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह सेक्टर 30 में अप्रैल महीने में रातों रात मोबाइल टॉवर लगाया गया था, दोनों ही आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है। बता दें, सेक्टर 53 कंचनजंगा अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने बताया कि सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट के दुकानदार और अपार्टमेंट के आस पास घनी आबादी है। मार्केट में स्थापित मोबाइल टावर को नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित किया गया है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टावर घनी आबादी, दुकानों तथा आवासीय क्षेत्र के निकट लगाया जा रहा है, जिससे आम जनता में संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर भय एवं असंतोष व्याप्त है। इस मोबाइल टावर के कारण क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों, बुजुर्गों-बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सभी क्षेत्रवासी और दुकानदारों का अनुरोध हैं कि उक्त मोबाइल टावर की तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच कराई जाए और संभव हो तो इसे बाहरी स्थल पर शिफ्ट किया जाए। इसी तरह की मांग सेक्टर 30 के निवासियों और आरडब्ल्यूए की ओर से 12 अप्रैल को मोबाइल टॉवर ग्रीन बेल्ट क्षतिग्रस्त करके लगाने पर की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें