सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। लेकिन गांव कस्बों का हाल बहुत खराब है। शाम होते ही आवारा युवक शराब पीकर चौराहों पर खड़े हो जाते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस भी नजर नहीं आती है, जिसके कारण महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। यह बात बृहस्पतिवार को बिलासपुर के एसडी कन्या इंटर कालेज में हुए अमर उजाला के महिला शक्ति संवाद के दौरान महिलाओं ने कही। उन्होंने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी तो है, लेकिन पुलिस दिखाई नहीं देती है।