फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में सिस्टम की लापरवाही: फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट है खराब, लंबे समय से हजारों यात्री परेशान; Video

अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jun 2026 01:31 PM IST

नोएडा सेक्टर-12/22 से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी है। यह ब्रिज सेक्टर-19 और सेक्टर-3 को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। सेक्टर-19 में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और सेक्टर-3 में श्रम विभाग का कार्यालय है। यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जिस पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में सड़क को पैदल पार करना कठिन और जोखिमभरा है। ब्रिज की सीढ़ियां भी काफी खड़ी हैं, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को परेशानी होती है। लिफ्ट बंद होने से उनकी दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें