छात्रों में लिखने के समय वर्तनी की त्रुटि को दूर करने हेतु एक नवाचार किया। इसके अंतर्गत विद्यालय में हर सप्ताह छात्रों के मध्य एक सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपहार प्रदान किया गया। इसके परिणामस्वरूप छात्रों में लेखन को बेहतर करने को लेकर रुचि उत्पन्न हुई व छात्र इसके लिए लगातार अभ्यास करने लगे। परिणामस्वरूप छात्रों के लेखन में वर्तनी से सम्बंधित त्रुटियों में सुधार हुआ तथा भाषा व शब्दावली पर उनकी पकड़ मजबूत बनी। इस नवाचार के कारण छात्रों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई। लगातार छात्रों का कारवां बढ़ता जा रहा है। लिखने की स्पीड के साथ ही वर्तनी भी सही हो रही है। यह बातें कंपोजिट विद्यालय सादोपुर दादरी के डॉ० भूपेन्द्र नागर ने कहीं।