अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आइडिया लैब का निर्माण कराया जाएगा। लैब के निर्माण में खर्च होने वाली रकम को दोनों संस्थान वहन करेंगे। 1.10 करोड़ रुपये से लैब में उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे, जिसमें 55 लाख रुपये एआईसीटीई और 55 लाख रुपये जीबीयू खर्च करेगा। जीबीयू के शोध करने वाले छात्रों को आइडिया लैब के जरिए पहचान मिलेगी। टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंगऔर गणित के छात्र आइडियाओं को मूर्त रुप देंगे। जीबीयू के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय में लगातार शोध को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाया जा सकेगा।