ग्रेटर नोएडा में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकील और डीड राइटर्स की शुक्रवार को नौवें दिन भी हडताल रही। वकीलों ने दादरी में जीटी रोड पर जुलूस निकला कर तहसील के सामने जाम लगा दिया। आधा घंटा तक यातायात बाधित रखा। वकीलों ने काम काज नहीं किया। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज नहीं हुआ। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी करेगा।