फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में पुलिस की पाठशाला, डीसीपी सेंट्रल जोन ने छात्रों दिए साइबर क्राइम से बचने के टिप्स

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को नॉलेज पार्क के जीएल बजाज कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जहां डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने छात्र छात्राओं को साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी। कहा कि जीवन में कुछ करना है तो बड़े लक्ष्य को लेकर चलना होगा। अगर अपराध में छात्र शामिल होते हैं तो पुलिस उन्हें भी अपराधी बनाती है। ड्रग्स को बेचने के आरोप में कई छात्रों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। नशे से दूर रहने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस दोस्त की भांति कार्य करती है। पुलिस से डरने की जरूरत नहीं हैं। यूपी कॉप एप में 46 प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हर छात्र को अपने मोबाइल में यूपी कॉप एप को डाउनलोड करना चाहिए। जनपद की पुलिस तीन मिनट के अंदर पीड़ित के पास पहुंच रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें