ग्रेटर नोएडा में भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता में कक्षा आठ से 12 तक की छात्राओं को संकल्प संस्था ने अखंड ज्योति संस्था के सहयोग से डिजिटल चैंपियन कार्यक्रम के तहत जागरूक किया। संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेन्द्र नागर ने बताया कि साइबर सिटी नोएडा सहित देशभर में पिछले पांच वर्षों में साइबर अपराधों की संख्या मे तेजी से वृद्धि हुई है। महासचिव अमित नागर ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न साइबर फ्रॉड की पहचान व उनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। अखंड ज्योति संस्था प्रमुख दीपा चौधरी ने बताया कि डिजिटल चैंपियनशिप कार्यक्रम के फिशिंग, स्किमिंग, फार्मिंग की लॉगर, कार्ड क्लोनिंग, इन्वेस्टमेंट स्कैम आदि के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।