प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की ओर से सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रेरणा विमर्श 2024 के अंतर्गत पंच परिवर्तन के पांच सूत्रों पर दूसरे दिन पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर देश के प्रसिद्ध लेखकों, विचारकों और विद्वानों ने चर्चा कर जलवायु परिवर्तन से प्रभावित वैश्विक पर्यावरण, संस्कारों की कमी से बिखरते परिवार और समाज में जाति धर्म के भेदभाव को दूर करने को समरसता के भाव को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसके समाधान के लिए किये गए प्रयासों पर भी चर्चा की गई।