फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौसम ने ली करवट, धुंध बढ़ी तो परिवहन ने लगवाई फॉग लाइट्स

मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह और रात में घने कोहरे की चादर बिछने लगी है। जिससे दृश्यता भी बहुत कम हो गई है। ऐसे में हाइवे पर चलने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग अंतर्गत सेक्टर 39 स्थित सिटी सेंटर नोएडा डिपो की बसों में विभाग ने यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फॉग लाइट्स लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोएडा डिपो की कुल 160 बसों में से अब तक 135 बसों में फॉग लाइट्स लगाई जा चुकी हैं, जबकि 25 बसों में फॉग लाइट्स लगाने का काम जारी है। यह कदम खासकर घने कोहरे के दौरान बसों की दृश्यता को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि यात्री सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें