नोएडा की लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी सेक्टर 100 के टावर-7 के एक फ्लैट नंबर में आज सुबह 3:15 बजे एयर कंडीशनर में अचानक आग लग गई। शुरुआत में 2 लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर 5 फायर गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं, लेकिन निवासी पहले ही बाहर निकल चुके थे। सोसाइटी के फायर सिस्टम ने आग पर काबू पा लिया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।