फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों का धरना: फलैदा कट पर जाम की कोशिश, पुलिस से झड़प

गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के फ़लैदा कट पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेतृत्व में लगभग 21 किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करने के लिए बढ़े तो बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल से जोर आजमाइश हो गई। इस दौरान दोनों ओर से मामूली झड़प भी हुई। इस मौके पर मौजूद एसडीम अभय सिंह, एडीसीपी सुधीर कुमार सिंह, एसीपी सार्थक सेंगर ने किसी तरह से किसानों को शांत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद रहा। अधिकारियों के सामने किसान नेताओं ने अपनी मांगे रखी। किसानों का कहना है की लंबे समय से मांगो के लिए वह रौनिजा गांव में धरना दे रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। इसी से नाराज होकर 12 नवंबर को किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। शाम 4 बजे तक किसान संगठन के कार्यकर्ता कट पर ही मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें