हर शिक्षक के पढ़ाने का तरीका अलग होता है,लेकिन हर शिक्षक का उद्देश्य यही होता है कि उसका छात्र अच्छे से पढ़े और सीखे। कई बार छात्र खेल खेल में वह जानकारी हासिल कर लेते हैं,जो उन्हें कई बार पढ़ाने के बाद भी समझ नहीं आती है। कई सालों से शिक्षक के रुप में सेवा दे रहीं हूं। छात्रों को पढ़ाते समय यह हमेशा याद रखती हूं कि उनका मन कक्षा में है कि नहीं। जिन छात्रों को कोई परेशानी आती हैं। उन्हें अलग से समय दे कर पढ़ाना की कोशिश रहती है। छात्रों को हमेशा कक्षा में यहीं कहती हूं कि यदि कोई भी विषय समझ में नहीं आ रहा है,तो उसे कई बार दोहराए। दोहराने से हमेशा याद की गई बातें भविष्य तक याद रहती हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पढ़ाने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं बच्चों को खेल के साथ उदाहरण देकर भी पढ़ाती हूं। ये मेरा विश्वास है कि बच्चों को रोल प्ले कविता कहानी के माध्यम से पढ़ाती हूं। ये मेरे हथियार है,जिससे मुझे लगता है। मैं बच्चों को जो सीखना चाहती हूं। वह अच्छे से सिखा पाती हूं और इससे बच्चे सीख भी पाते है। -रति गुप्ता,शिक्षिका