औद्योगिक सेक्टर साइट-बी के उद्यमी 40 वर्ष से मूलभूत सुविधाएं मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सेक्टर का जी ब्लॉक दो भाग में बंटा हुआ है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए 3 से 5 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय भी काफी बर्बाद होता है। जाम की समस्या भी आम हो चुकी है। सेक्टर के चारों तरफ की सड़कों पर जाम लगता है। नाली चोक है और सीवर लाइन नहीं हैं। अतिक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा।