फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला-उबर समेत तमाम सेवा प्रदाता ई-कॉमर्स कंपनियों के काफिले में हुआ बदलाव, इन वाहनों की होगी छुट्टी

विजय पुंडीर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:53 PM IST

नोएडा शहर में ओला उबर समेत तमाम सेवा प्रदाता ई-कॉमर्स कंपिनियों के काफिले में अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल चलित वाहनों को शामिल नहीं किया जा सकेगा। हालांकि दो पहिया वाहनों को इसपर छूट दी गई है। यानी ओला रैपिडो और जोमैटो जैसी सेवाओं में हर प्रकार के दो पहिया वाहन यथावत संचालित होते रहेंगे। लेकिन चार और तीन पहिया वाहनों में सिर्फ सीएनजी, ईवी और हाइब्रिड वाहन ही शामिल हो सकेंगे। ऐसे में जो काफिले के पुराने ऐसे वाहन हैं उन्हें काफिले से हटाया जाएगा। यह निर्णय सरकार ने प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से लिया है, जो कि एक जनवरी से प्रभावित किया गया। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने इस मामले को लेकर वीडियो जारी कर जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें