फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में शिव कथा का दिव्य आयोजन, ब्रह्मज्ञान से जागृत होगा ‘शिव तत्व’

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Apr 2026 04:53 PM IST

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित रामलीला ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यह कथा 25 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। कथा के दूसरे दिन भी माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। संस्थान की साध्वी प्राची ने बताया कि ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही व्यक्ति के भीतर छिपा ‘शिव तत्व’ प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में खासकर युवा वर्ग अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से दूर होता जा रहा है, ऐसे में इस तरह की कथाएं उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। साध्वी प्राची ने यह भी बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है, जिससे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस बात का प्रमाण है कि नोएडा की जनता इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। बड़ी संख्या में लोग कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें