फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, राहत और बचाव कार्य जारी

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन अलर्ट है। इस बाढ़ से तहसील सदर के 12 और दादरी के 6 गांव लगभग 3700 की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 3396 लोगों को विभिन्न शरणालयों में ठहराया गया है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से तीनों समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र और होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। एसडीआरएफ की एक टीम तहसील सदर सेक्टर-135 में, पीएसी 44 बटालियन की एक टीम नॉलेज पार्क क्षेत्र में, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम तहसील दादरी सेक्टर-128 में तैनात है। सेक्टर-135 ग्रीन बेल्ट पुश्ता रोड पर बनाए गए पशु शिविर में लगभग 1471 गौवंश को रखा गया है। अब तक दादरी क्षेत्र में 182 और सदर क्षेत्र में 410 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें