फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, आधी रात तक चलेगा उत्सव

नोएडा में सुबह 3:30 बजे से ही इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। आधी रात तक मंदिर में भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहेगा। श्रीकृष्ण को 500 से अधिक व्यंजनों का भोग लगाने की भी भव्य तैयारी की गई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं, वहीं प्रसाद से लेकर फूल-मालाओं तक का बाजार सजा हुआ है। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आ रहे हैं और माथे पर वैष्णव तिलक लगवा रहे हैं। जन्माष्टमी पर आज इस्कॉन मंदिर किसी मंदिर से कम नहीं, बल्कि आस्था और उत्सव के मेले में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें