महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नोएडा के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में एकत्रित हो रहे हैं। नोएडा के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है, इनमें से सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 22 स्थित शिव दुर्गा मंदिर समेत लक्ष्मी नारायण और अन्य मंदिर शामिल हैं।