डेढ़ साल में 20 से अधिक बार गंगाजल की आपूर्ति सोसाइटी में देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखे का चुके हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हर बार केवल भरोसा का आश्वासन दे दिया जाता है। यह बातें अमर उजाला संवाद में रविवार को परी चौक स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में रहने वालों ने उठाई। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में 800 से अधिक परिवार रहते हैं। पूरे ग्रेटर नोएडा में सभी को गंगाजल मिल रहा है,लेकिन उन्हें इससे वंचित रखा जा रहा है।