फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सादुल्लापुर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम, लोगों ने बताई समस्याएं, 20 वर्ष पहले बनी टंकी लेकिन नसीब नहीं हुआ पानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर घोषित स्मार्ट गांव सादुल्लापुर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। गांव में प्रमुख रूप से पानी, अस्पताल, नाली, सड़क और गांव में खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से होने वाले हादसों की समस्याएं बनी हुई हैं। गांव के लोगों ने बताया कि स्मार्ट गांव तो घोषित है लेकिन गांव की हालत को देखते हुए इसे नरक विलेज घोषित कर दिया जाना चाहिए। गांव में पानी सप्लाई के लिए टंकी लगभग 20 वर्ष पहले बना दी गई थी। लेकिन अभी तक गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। वहीं गांव में नालियों की समस्या के चलते बरसात के समय जलभराव हो जाता है। इसके अलावा गांव में गंदगी फैली रहती है। वहीं लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कभी प्राधिकरण के अधिकारियों ने गांव का भ्रमण नहीं किया है। प्राधिकरण के जिम्मेदारों के कार्य करने के तरीके से गांव वाले पूरी तरीके से नाखुश दिखे। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बताया कि गांव के विकास के लिए प्राधिकरण ने प्रथम चरण में 3.91 करोड़ रुपये का बजट दिखाया था। लेकिन गांव में विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई। बीते लगभग 20 वर्ष पहले पानी की टंकी बनाई गई थी। साथ ही पूरे गांव में सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई थी। लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई है। 20 हजार की आबादी के बीच एक भी सरकारी अस्पातल नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार मांग की जा चुकी है। जिम्मेदारों से केवल आश्वासन मिला है। गांव में केवल चार सफाई कर्मी होने के गांव में नियमति रूप से झाड़ू नहीं लगती है। जिससे जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। गांव में रखे 08 ट्रांसफार्मर लगे हैं। जोकि बिना सेफ्टी जाल के रखे हुए हैं। जिस कारण आए दिन हादसे हुआ करते हैं। साथ ही गांव में सकरी नालियां बने होने के कारण बरसात के समय में जलभराव हो जाता है। जिसके बीच से गुजरना मजबूरी होती है। गांव में कई बार बड़ी नाली और नाला बनाए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें