फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पैन ओएससि सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने बताई समस्याएं

नोएडा सेक्टर 70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में शनिवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने कई समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बताया कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या अधिक है। इसके अलावा पानी भी साफ नहीं आता है। सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के बाद 2015 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था लेकिन अब तक कई फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इसलिए अपने ही घर का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा सोसाइटी के बाहर एक बस स्टॉप और पुलिस चौकी बनाने की मांग की गई है। बताया गया कि सोसाइटी के बाहर स्ट्रीट लाइट न जलने से रात के समय अंधेरा रहता है और चेन स्नेचिंग आदि घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें