नोएडा सेक्टर 150 की घटना के बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारियों पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को सेक्टर 73 की इस सड़क पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि सड़क में 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा है कोई भी गिर सकता है। कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। पर स्वास्थ विभाग से जुड़े लोगों ने कहा खुद ही साफ कर लो, जिससे लोगों में आक्रोश फैला और लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारे लगाए।