ग्रेटर नोएड के शाहबेरी इलाके में निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत गिर गई। बताया जा रहा है कि एक दूसरे से सटी दो इमारते गिरी हैं। गौर सिटी के पास गिर इन दो इमारतों में से एक चार मंजिला है और दूसरी छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शाहबेरी इलाके में निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रहा है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।