पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को लेकर योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा के अमेठी यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां उन्होंने मंच का निरीक्षण किया और निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों और नेताओं के साथ मीटिंग के लिए मीटिंग हॉल पहुंचे। जब मीटिंग हॉल में बीजेपी नेताओं को अधिकारियों ने नहीं जाने दिया तो उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाये।