फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत: गुरुग्राम में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश ने बदला मिजाज; मौसम हुआ सुहावना

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 23 Jun 2026 05:49 PM IST

गुरुग्राम में मंगलवार को शहर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम बदल गया। इस दौरान तेज आंधी चली और हल्की बारिश भी हुई। बारिश और हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम के अचानक बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि आंधी के कारण कुछ जगहों पर लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई, लेकिन कुल मिलाकर मौसम के इस बदलाव ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें