फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के बजघेड़ा अंडरपास पर जलभराव की समस्या का निकलेगा हल

Digvijay Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 04:29 PM IST

गुरुग्राम में हर मानसून में जलभराव के कारण चर्चा में रहने वाले बजघेड़ा अंडरपास की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में तीन सरकारी एजेंसियां सांझा रणनीति के साथ मैदान में उतरी हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए ), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत अंडरपास तक बारिश का पानी पहुंचने से रोकने और वहां जमा पानी की निकासी को तेज करने के लिए कई इंजीनियरिंग उपाय किए जाएंगे। हाल ही में हुई बारिश के दौरान बजघेड़ा अंडरपास के पास सड़क पर फिर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात भी प्रभावित हुआ था। इसके बाद जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री पी.सी. मीणा ने इस समस्या का स्वतः संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के साथ मिलकर ऐसा समाधान तैयार किया जाए, जिससे हर बारिश में दोहराई जाने वाली इस समस्या पर स्थायी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें