फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सीनियर सिटीजन फेडरेशन ने उठाईं बुनियादी सुविधाओं की मांगें

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 06 Jun 2026 05:23 PM IST

बादशाहपुर। सेक्टर-82 स्थित वाटिका सोसाइटी के करीब 40 निवासी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एनवायरो और वाटिका प्रबंधन के प्रतिनिधियों से मिले। इस दौरान निवासियों ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण, आंतरिक सड़कों की स्थिति में सुधार, रखरखाव व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अन्य मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। सोसाइटी में नियमित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनने में अड़चन आने के कारण निवासियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को उठाने के लिए एक पंजीकृत सीनियर सिटीजन फेडरेशन ग्रुप का गठन किया हुआ है। इसी समूह के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेते हुए कहा कि लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लंबित हैं जिनके समाधान की आवश्यकता है। सोसाइटी में चलती आ रही लंबे समय से समस्याओं को लेकर जिला आयुक्त को भी कई आर आवगत कराया जा चुका है लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ हाथ नहीं लग पाया है। बैठक के दौरान निवासियों ने सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा सोसाइटी की सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने और सुरक्षा कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान करने को लेकर आवाज उठाई। बैठक में सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा भी उठा। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के अप्रैल माह के 15 दिनों का वेतन अभी तक लंबित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें