गुरुग्राम विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल शंखनाद-6 के दूसरे दिन छात्रों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने सभी का स्वागत किया, जबकि मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. विवेक चावला, निदेशक युवा कल्याण रहे।