गुरुग्राम के बसई रोड कृष्णा नगर गली नंबर-1 के सामने फिर धंस गई है, जिससे दिनभर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम गुरुग्राम की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई गई। सीवर लाइन लीकेज के कारण यह सड़क बार-बार धंस रही है।