फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के 50% टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन

स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबन अभियान समिति के सदस्यों ने पटौदी शहर के मुख्य बाजार के नोहटा चौक पर अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपना रोष प्रकट किया। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक विक्रम, धर्म जागरण मंच से जय प्रकाश मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद मानेसर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, राष्ट्र सेवा प्रथम के सदस्य और समाज से सज्जन शक्ति के संकड़ों सदस्य इकट्ठे होकर एक स्वर में कहा अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करो, स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ। इस अवसर पर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया जिनमें अमेरिका, चीन और तुर्की के उत्पाद न ही खरीदे और न ही बेचे। इस अवसर पर सतपाल चौहान, सत्यनारायण मिर्जापुर, संजीव जनौला,शुभम शर्मा, बुधराम,धर्मपाल, नवीन वधवा सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें