गुरुग्राम शहर के मुख्य बस अड्डा पर बारिश का पानी जमा होने के कारण यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने से चालक-परिचालकों को बसें निर्धारित स्टॉपेज पर न लगाकर सूखी जगहों पर खड़ी करके सवारियां बैठानी पड़ रही हैं। वहीं, परिसर के सार्वजनिक शौचालय के रास्ते में भारी पानी जमा होने से लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि अड्डा में पानी भरने के बाद शौचालयों पर ताले लगा दिए गए हैं।