दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड के रेलवे स्टेशन गढ़ी हरसरू जंक्शन पर दैनिक रेल यात्रियों ने शुक्रवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ट्रेनों के अनियमित संचालन, लंबी प्रतीक्षा और यात्री सुविधाओं के अभाव से परेशान यात्रियों ने ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था में सुधार, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।